गिरडीह, दिसम्बर 28 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया गया। स्थापना दिवस पर कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष सतीश केडिया के द्वारा पार्टी का झंडोतोलन किया गया। इस दौरान मौजूद कांग्रेसियों ने राष्ट्रगीत गाया। जिला कांग्रेस कार्यालय के अलावा सभी प्रखंड कार्यालयों और पंचायत के पदाधिकारियों के घर पर भी झंडा फहराया गया। रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में झंडोतोलन के बाद एक गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें वक्ताओं ने देश की आजादी से पहले और आजादी के बाद देश के नवनिर्माण में कांग्रेस द्वारा किए गए कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान नए जुड़े लोगों को इसकी जानकारी दी गई। गोष्ठी में जिलाध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कोई पार्टी नहीं एक विचारधारा है, एक आंदोल...