चम्पावत, जून 10 -- जगदीश राय, लोहाघाट। मुआवजे की मांग और बेटे को नौकरी दिलाने की मांग पर चेतराम का 16 वें दिन भी धरना जारी। चेतराम को समर्थन देने कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल समेत कई कार्यकर्ता धरना स्थल पहुंचे। बुधवार को मुआवजे की मांग पर चेतराम का लोक निर्माण विभाग के पास धरना जारी रहा। चेतराम ने बताया मुआवजे और बेटे को नौकरी दिलाने की मांग पर 16 वें दिन भी लोक निर्माण विभाग कार्यालय के बाहर धरने पर बैठा रहा। कहा कि वह वर्ष 1993 में लोक निर्माण विभाग में बतौर राजमिस्त्री के पद पर मस्टरोल में कार्यरत थे। जिसमें नौकरी करने के दौरान पीजी कालेज लोहाघाट के भवन निर्माण के दौरान छत से गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने धरने पर बैठे चेतराम को समर्थन दिया जिसमें विभाग ने उन्हें कोई भी मुआवजा नहीं दिया। चेतराम ने कहा कि...