अंबेडकर नगर, फरवरी 12 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। भाजपा ने अंत्योदय के जनक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया। पुण्य तिथि पर नगर के एक होटल में समर्पण दिवस मना। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित गुप्त रहे। जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी की अध्यक्षता में समर्पण दिवस पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्प अर्पित किया व गोष्ठी में विचार व्यक्त किया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने गरीबी और अभाव को नजदीक से देखा है। उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर निवास करने वाले अति दलित और समाज में दबे कुचले लोगों को आगे बढ़ाने में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनका जीवन हमेशा समाज के सबसे निर्धन और निर्बल लोगों के लिए समर्पित रहा है। कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने देश में तुष्टीकरण की विष घोला है। वे जनता पर अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.