नई दिल्ली, मई 15 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता

नियुक्तियों का उद्देश्य इंडियन नेशनल कांग्रेस ने राजधानी दिल्ली में संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 14 जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की नियुक्ति की है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इन नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दी। इस आशय की जानकारी पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी बयान में दी गई है।

संगठन सृजन अभियान पार्टी के अनुसार ये नियुक्तियां संगठन सृजन अभियान के तहत की गई हैं, जिसका उद्देश्य दिल्ली में कांग्रेस की संगठनात्मक संरचना को और मजबूत बनाना है। नियुक्तियों से पहले कांग्रेस पर्यवेक्षकों ने जिला स्तर पर विस्तृत समीक्षा की और पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा अन्य संबंधित लोगों से बातचीत कर रिपोर्ट तैयार की।

नियुक्त किए गए जिला अध्यक्ष...