देहरादून, जुलाई 21 -- मसूरी, संवाददाता। कांग्रेस ने नीट पेपर लीक मामले में संसद मार्च के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। मंगलवार को कांग्रेस ने शहीद भगत सिंह चौक पर नारेबाजी के बीच केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में युवाओं पर लाठीचार्ज कर लोकतंत्र की हत्या की गई है।कहा कि एक छात्र दिनभर में 18 से 20 घंटे पढ़ाई करता है। माता-पिता दिन-रात छात्र के साथ खड़े रहते हैं। आरोप लगाया कि ऐसे में पेपर लीक कर उनको आत्महत्या के लिए मजबूर किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- लालकुआं में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन कहा कि देश के युवा, संसद से लेकर सड़कों पर उतर चुके हैं। युवाओं के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य उपे...