नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- नई दिल्ली। कांग्रेस ने शुक्रवार को तमिलनाडु चुनाव के लिए 27 उम्मीदवारों की सूची जारी की। इसमें प्रदेश अध्यक्ष के. सेल्वपेरुंथगाई श्रीपेरुंबुदूर से चुनाव लड़ेंगे। विधानसभा में पार्टी के विधायी दल के नेता एस. राजेश कुमार को किल्लियूर से मैदान में उतारा गया है, जबकि पूर्व सांसद ए. चेल्ला कुमार कृष्णागिरी से चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस कुल 234 में से 28 सीटों पर सत्ताधारी डीएमके के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...