देहरादून, जुलाई 27 -- मसूरी, संवाददाता। कांग्रेस ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर उन्हें और पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट के निधन पर शोक व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सोमवार को शहर कांग्रेस सभागार में पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट व पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम देश के महान व्यक्तित्व वाले इंसान थे जिन्होंने जीवन में असफलता को सफलता में बदला है। वह एक समाचार पत्र बांटने वाले से लेकर देश के वैज्ञानिक बने जिन्हें मिसाइल मैन नाम दिया गया। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व. हीरा सिंह बिष्ट को दी श्रद्धांजलि इसके बाद वह देश के राष्...