रुडकी, फरवरी 15 -- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक करके भारत व अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील पर चर्चा की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार जब से सत्ता में आई है, तभी से अमेरिका का भारत पर प्रभुत्व बढ़ रहा है। कहा कि अब मोदी सरकार ने जो ट्रेड डील की है, वह भी पूरी तरह भारत के हितों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि इस डील से देश के छोटे और लघु उद्योग समाप्त हो जाएंगे, स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग घटेगा, साथ ही महंगाई भी बढ़ेगी। उन्होंने इस डील को तत्काल रद करने की मांग की। बैठक में डॉ. उमादत शर्मा, जगदेव सिंह, सुरेश कुमार, बालेश्वर सिंह, अमित शर्मा, गुफरान अंसारी, मनोज कुमार, सनव्वर राजा, मुकीम हसन, नसीम अंसारी, आकिल हसन, रवि कुमार, धर्मपाल सिंह समेत काफी लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...