नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़ों को लेकर बहस थमने का नाम नहीं ले रही है। कांग्रेस ने पूर्व वित्त सचिव के जीडीपी को लेकर दिए बयान को आधार बनाकर सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी का कहना है कि सरकार को समझना होगा कि पीआर से जीडीपी की तस्वीर चमकाई जा सकती है, अर्थव्यवस्था नहीं। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि सरकार अपनी टीम और मीडिया के जरिए आंकड़ों की बाजीगरी से तैयार की गई जीडीपी बढ़ोतरी का ढोल पीट रही है। जबकि, यह जमीनी हकीकत के बिल्कुल उलट है, या यूं कहें कि जमीनी हकीकत अलग है। जीडीपी को लेकर पूर्व वित्त सचिव सुभाष गर्ग के आकलन का हवाला देते हुए जयराम रमेश ने कहा कि देश की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर करीब 2.6 प्रतिशत है, न कि 7.8 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि प्रधान...