बदायूं, जून 18 -- बदायूं। ट्रैक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा सवार छह महिलाओं की मौत के मामले में कांग्रेस ने शोक व्यक्त किया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव बुधवार शाम पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और मृतकों के परिजनों से मिलकर संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि एक साथ छह महिलाओं की मौत दुखद है। अजीत यादव ने मृतकों के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा देने और घायलों का इलाज सरकारी खर्च पर कराने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि यातायात सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही के कारण जिले में सड़क हादसों की घटनाएं बढ़ रही हैं। यह भी पढ़ें- पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे प्रभारी मंत्री, पीड़ित परिवारों को बंधाया ढांढस यह भी पढ़ें- ट्रैक्टरों में आगे निकलने की होड़ ने छीन ली छह जिंदगियां यह भी पढ़ें- हाईवे पर छह की मौत ने खड़े किए सवाल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...