प्रयागराज, अगस्त 3 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आठ अगस्त को प्रस्तावित छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। सोमवार को कार्यक्रम के लिए गठित एक्शन कमेटी के नेताओं ने छोटा बघाड़ा, सलोरी और तेलियरगंज क्षेत्र में नुक्कड़ सभाएं कर छात्रों और युवाओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्वी जोन के प्रभारी राजेश तिवारी ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, रोजगार और छात्रों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना है। उन्होंने कहा कि नीट पेपर गड़बड़ी, प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली, पेपर लीक, बढ़ती फीस और युवाओं के भविष्य से जुड़े सवालों पर राहुल गांधी छात्रों से सीधे संवाद करेंगे। यह भ...