बेगुसराय, जुलाई 9 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित छात्रों की गूंज अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेस भवन से गुरुवार को जागरूकता रथ को जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवप्रकाश गरीब दास, अभियान के जिला संयोजक अभिषेक सिंह एवं अन्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों, महाविद्यालयों, विद्यालयों एवं कोचिंग संस्थानों में पहुंचकर छात्रों से सीधा संवाद स्थापित करेगा तथा उनकी समस्याओं और सुझावों को एकत्र करेगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवप्रकाश गरीब दास ने कहा कि देश का भविष्य छात्रों और युवाओं के हाथों में है। इसलिए उनकी आवाज़ को सुनना और उसे उचित मंच तक पहुंचाना कांग्रेस पार्टी की प्राथमिकता है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बेगूसराय में कांग्रेस ने छात्रों की गूंज कार्यक्रम...