देहरादून, मार्च 23 -- महानगर कांग्रेस कमेटी ने गैस आपूर्ति की कमी, वितरण व्यवस्था में सुधार आदि मुद्दों को खाद्य पूर्ति अधिकारी केसमक्ष उठाया। कहा कि शहर में गैस सिलेंडरों का बैकलॉग हजारों की संख्या में पहुंचने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सोमवार को महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस वर्करों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला पूर्ति अधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने शहर में गैस आपूर्ति की कमी, वितरण व्यवस्था में सुधार, नवगठित शहरी वार्डों के लिए गैस लिमिट संशोधन एवं उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए डीएसओ ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पूर्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण घरेलू एवं व्यावसायिक गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई ...