देहरादून, मई 17 -- हरिद्वार। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर चौराहे पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीण जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने कहा कि सरकार महंगाई पर काबू पाने में नाकाम साबित हो रही है। पेट्रोल डीजल के रेट बढ़ने से अन्य सामान के भी रेट बढ़ेंगे। महंगाई दिनों दिन बढ़ रही है। जब तक दाम वापस नहीं होते विपक्ष सरकार के खिलाफ सड़क पर रहेगा। चुनाव समाप्त होते ही पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ा दिए गए। जनता के साथ धोखा हो रहा है। यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना यह भी पढ़ें- पेट्रोलियम मूल्य वृद्धि से जनता पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ : सत्यनारायण पटेल यह भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...