चम्पावत, मई 7 -- संतोष, चम्पावत। कांग्रेस ने सामूहिक दुष्कर्म के दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की है। इस संबंध में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसपी से मुलाकात की। एसपी ने दोषियों को किसी भी हाल में नहीं छोड़ने का आश्वासन दिया। चम्पावत में गुरुवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसपी रेखा यादव से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने सामूहिक दुष्कर्म के दोषियों को शीघ्र पकड़ने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार लगातार बढ़ रहे हैं। इससे महिलाओं में सुरक्षा को लेकर डर का माहौल है। यह भी पढ़ें- चंपावत गैंग रेप प्रकरण में दून में कांग्रेस का प्रदर्शन कांग्रेसियों ने बीते दिन कोतवाली के अंदर दो पक्षों में हुई भिड़ंत को लेकर चिंता ...