पलामू, अप्रैल 30 -- मेदिनीनगर। पांकी प्रखंड के तेतराई पंचायत सचिवालय में गुरुवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के तत्वावधान में प्रखंड संवाद सह प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अभिताभ शर्मा व संचालन पांकी पश्चिम मंडल अध्यक्ष सुभाष यादव ने किया। पलामू जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष विमला कुमारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीतियों और विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। हर पंचायत और हर बूथ तक पहुंचकर लोगों से संवाद स्थापित करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से महागठबंधन सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिला महासचिव अभिषेक तिवारी ने कहा, बीएलए की भूमिका संगठन और चुनाव दोनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती है। उनकी सक्रियता ही चुनावी परिणामों को प्रभावित करती...