कांग्रेस ने किया अपमान, माफी मांगनी चाहिए -भाजपा
नई दिल्ली, अगस्त 15 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम के गायन को रोकने के कथित प्रयास कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह सीधे तौर पर देश का अपमान है और संसद द्वारा बनाए गए नियमों का उल्लंघन भी है। इसके लिए कांग्रेस को तत्काल देश से माफी मांगनी चाहिए। मल्होत्रा ने कहा कि गांधी परिवार और कांग्रेस नेतृत्व ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उन्हें न देश का सम्मान है, न देश की संस्कृति से प्यार है और न ही उन शहीदों के प्रति कोई श्रद्धा है, जिन्होंने वंदे मातरम का उद्घोष करते हुए फांसी के फंदे चूमे थे। यह भी पढ़ें- वंदेमातरम को लेकर भाजपा सोनिया गांधी तो घेरा उन्होंने याद दिलाया कि संसद ने 1950 में वंदे मातरम को राष्ट्रीय गीत का दर्जा दिया था और इसका अपमान संविधान व संसद, दोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.