कांग्रेस ने कानून व्यवस्था को लेकर किया प्रदर्शन
हरदोई, मई 26 -- हरदोई। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला व शहर कांग्रेस कमेटी ने महोबा में दलित छात्रा के साथ हुई अमानवीय घटना तथा बिलग्राम-मल्लावां विधानसभा क्षेत्र में टैक्सी चालक आलोक मिश्रा के साथ हुई मारपीट व कथित अवैध रंगदारी के विरोध में जिला कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर दोनों मामलों की उच्चस्तरीय व निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग उठाई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम पांडे ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं, दलितों और आम नागरिकों की सुरक्षा खतरे में है। उनका आरोप था कि अपराधियों में कानून का भय समाप्त हो चुका है और सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल साबित हो रही है। यह भी पढ़ें- दलित छात्रा से दुष्कर्म के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.