पटना, मई 18 -- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने संगठन को मजबूत करने तथा जमीनी स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को तेज करने के उद्देश्य से कनेक्ट सेंटर के सदस्यों को संगठनात्मक जिलों का प्रभार सौंपा। सोमवार को पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मिन्नत रहमानी को अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पटना शहरी, कटिहार ग्रामीण-शहरी, पूर्णिया ग्रामीण-शहरी का प्रभार दिया गया है। राजीव मेहता को भोजपुर, बक्सर, कैमूर, मधुबनी पूर्वी, मधुबनी पश्चिमी, पटना ग्रामीण-1, पटना ग्रामीण -2, रोहतास, नालंदा एवं बिहारशरीफ का प्रभार सौंपा गया है। शशि रंजन को दरभंगा ग्रामीण, दरभंगा शहरी, समस्तीपुर ग्रामीण, समस्तीपुर शहरी, मुजफ्फरपुर तथा कांटी का प्रभार दिया गया है। प्रेमचंद सिंह को सोनपुर, छपरा, सीवान, सुपौल, गोपालगंज, भागलपुर ए...