प्रयागराज, मार्च 8 -- कांग्रेसजनों ने एलपीजी कीमतों में की गई बढ़ोतरी की निंदा की। इस संबंध में रविवार दोपहर पार्टी कार्यालय जवाहर स्क्वायर में शहर अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी की अध्यक्षता में बैठक हुई। घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) के दामों में प्रति सिलेंडर 60 रुपये की भारी वृद्धि की कड़ी आलोचना की गई। उन्होंने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र भेजकर इस बढ़ोतरी को तुरंत वापस लेने की मांग की है। इस अवसर पर सुधाकर तिवारी, किशोर वार्ष्णेय, हरिकेश त्रिपाठी, जिया उबैद, अनूप त्रिपाठी, परवेज़ सिद्दीकी, मानस शुक्ला, अफ़रोज़ अहमद, प्रदीप द्विवेदी, सुष्मिता यादव, शाहनवाज कुरैशी, प्रतिमा त्रिपाठी, सरताज़ मोहम्मद, नयन कुशवाहा, राकेश श्रीवास्तव, रिज़वाना बेगम आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...