नई दिल्ली, जनवरी 27 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। कांग्रेस ने उत्तराखंड के नेताओं को मंगलवार को एकजुट रहने के साथ ही चुनाव की तैयारियों में जुटने की नसीहत दी है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने साफ कहा है कि प्रदेश के सभी नेता बेहतर आपसी तालमेल के साथ आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार को घेरें। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं की बैठक हुई। सूत्रों के मुताबिक, शुरुआत में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने सभी नेताओं से अलग-अलग मुलाकात कर उनकी समस्याओं और पार्टी को मजबूत करने की योजनाओं के बारे में चर्चा की। करीब दो घंटे तक चली इस बैठक में सभी नेताओं से अलग-अलग बात करने के बाद एक साथ मुलाकात की। इस मुलाकात में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने सभी को एकजुटता के साथ काम...