नई दिल्ली, मार्च 1 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। कांग्रेस ने अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमलों को लेकर केंद्र सरकार को घेरा है। पार्टी का कहना है कि ईरान पर थोपे गए युद्ध पर सरकार की प्रतिक्रिया भारतीय मूल्यों, सिद्धांतों, चिंताओं और हितों के साथ विश्वासघात है। इसके साथ पार्टी ने सरकार से प्रभावित देशों से सभी भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने की मांग की है। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई की हत्या के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि लोकतांत्रिक दुनिया के तथाकथित नेताओं की तरफ से एक संप्रभु देश के नेतृत्व की लक्षित हत्या और बेगुनाह लोगों की हत्या बेहद अफसोसनाक और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि इसकी कड़ी निंदा होनी चाहिए। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि अब कई देश लड़ाई में घसीटे जा रहे हैं। प्रियंका...