देहरादून, मार्च 6 -- राज्य के आर्थिक सर्वेक्षण के आंकडों का कांग्रेस ने सिरे से खारिज किया है। शुक्रवार को राजीव भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में कांग्रेस सीडब्लूसी सदस्य मंगलौर विधायक काजी निजामुद़दीन ने कहा कि यदि ऐसा होता तो आज प्रदेश से पलायन न हो रहा होता। यहीं नहीं सरकार इस प्रकार सदन से बाहर आंकड़े जारी न करती। बल्कि उसे सदन के पटल पर रख कर अपनी उपलब्धियां बताती। काजी ने कहा दरअसल, आर्थिक सर्वेक्षण की इमारत को अफसरों ने झूठे आंकडों की बुनियाद पर बनाया है।उन्होंने केंद्र सरकार पर राज्य के हितों के साथ खिलवाड़ करने का आरेाप भी लगाया। कहा कि कई योजनाओं में केंद्र सरकार ने बजट कम किया है। इसी प्रकार 16 वित्तीय आयोग के प्रावधान भी काफी जटिल है। इससे सीधा सीधा नुकसान राज्य को होगा। इस बार उत्तराखंड राजस्व घाटा अनुदान से भी महरूम हो गया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.