चम्पावत, अप्रैल 27 -- जगदीश राय, लोहाघाट। आंगनबाड़ी वर्कर्स का आंदोलन 24 वें दिन भी धरना जारी रखा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके आंदोलन का समर्थन किया। लोहाघाट के विधायक प्रतिनिधि चांद सिंह बोहरा, पाटी ब्लाक प्रमुख शंकर अधिकारी, संजय जोशी आदि ने धरना स्थल पर जाकर समर्थन दिया। धरना देने वालों में पुष्पा पाटनी, बबीता देव, शर्मिला बोहरा, हेमा ओली, पुष्पा वर्मा, गीता ओली, उर्मिला देवी, मीरा सामंत, हेमा कुंवर, गायत्री चौबे, नेहा सामंत, मीना कुमारी, हेमा भट्ट, मीरा सौन, लक्ष्मी देवी, आशा जोशी, विमला महर, मीनाक्षी बोहरा, प्रेमा पाटनी, कमला देवी, पूजा देवी, संगीता देवी, सरस्वती जोशी, संगीता देवी आदि मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- 24 हजार रुपया मानदेय की मांग पर आंगनबाड़ी वर्कर्स रविवार को भी धरने पर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...