नई दिल्ली, मार्च 16 -- कांग्रेस ने पत्रकार अर्नब गोस्वामी और रिपब्लिक टीवी के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में 2 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया है। यह मामला मई 2025 में एक टीवी शो से जुड़ा है जिसमें अर्नब गोस्वामी ने दावा किया था कि कांग्रेस तुर्की में अपना ऑफिस चलाती है और देश विरोधी गतिविधियों में शामिल है। हालांकि, फैक्ट-चेक से स्पष्ट हुआ कि जिस इमारत को कांग्रेस का ऑफिस बताया गया था वह इस्तांबुल नगर निगम का एक कन्वेंशन सेंटर था। कांग्रेस ने इस दावे को पार्टी की छवि खराब करने की कोशिश बताया है। वहीं चैनल ने इसे एक संपादकीय भूल कहा है।2 करोड़ रुपये का हर्जाना भी मांगा 'बार एंड बेंच' की रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्नब गोस्वामी के खिलाफ मानहानि का केस एक टीवी शो के दौरान किए गए उस दावे को लेकर दाखिल किया ह...