नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। कांग्रेस ने अमेरिका से एलपीजी गैस खरीदने को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी का आरोप है कि केंद्र सरकार अमेरिका के दबाव में महंगी एलपीजी गैस खरीद रही है। इसका सीधा असर देश के खजाने पर पड़ रहा है। पार्टी ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा कि अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक भारत सबसे ज्यादा अमेरिका से एलपीजी खरीद रहा है। प‍िछले एक साल में अमेर‍िका की ह‍िस्‍सेदारी दस फीसदी से बढ़कर 67 प्रतिशत हो गई है। पार्टी का कहना है कि अमेर‍िकी एलपीजी महंगी पड़ती है, क्‍योंक‍ि दूरी और जहाज किराया बहुत ज्‍यादा होता है। इसकी वजह से ज्यादा कीमत चुकानी पड़ती है। वहीं, यूएई से एलपीजी आयात एक सस्ता विकल्प है और विदेशी मुद्रा की बचत होती है। अमेरिका के दबाव में केंद्र सरकार देश का नुकसान कर रही है।

हि...