नई दिल्ली, दिसम्बर 23 -- कांग्रेस ने अंकिता भंडारी हत्या मामले में राज्य सरकार को घेरा नई दिल्ली। विशेष संवाददाता उत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में कांग्रेस ने एक वीडियो का हवाला देकर राज्य सरकार को घेरा है। कांग्रेस ने एसआईटी की जांच पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस मामले को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दिल्ली में प्रेस वार्ता की। उन्होंने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। गणेश गोदियाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक वीडियो चलाकर बीजेपी सरकार पर अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर निशाना साधा। वीडियो में एक महिला कह रही है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड के समय वहां पर ''गट्टू'' नाम का एक व्यक्ति भी था, उसी को महिला वीआईपी बता रही है, जिसका जिक्र इस केस में सबसे ज्यादा हुआ है। हालांकि, इस वीआईपी का नाम अब तक सामने नह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.