मेरठ, दिसम्बर 2 -- कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित और उनके मंगेतर दीपक के खिलाफ भावनपुर थाने में दर्ज मुकदमे में एसएसपी ने रिपोर्ट तलब की है। दोनों को नामजद करते हुए पांच लोगों पर महिला ने मुकदमा दर्ज कराया था। दीपक समेत सभी आरोपियों पर यौन शोषण, जहर देने और एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया था। सीओ सदर देहात को जांच दी गई थी। हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी स्टे भी आरोपियों को दिया है। ऐसे में एसएसपी ने सीओ से केस की स्टेट्स रिपोर्ट मांगी है। गंगानगर क्षेत्र निवासी महिला अधिकारी ने सपा नेता दीपक गिरि पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण, रेप, चोट पहुंचाने, जहर देने समेत कई आरोप लगाते हुए भावनपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे में दीपक, उनके पिता कृष्णपाल गिरि, भाई प्रदीप गिरि, कुलदीप गोस्वामी और दीपक की मंगेतर कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित को आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.