पूर्णिया, जून 19 -- जानकीनगर, एक संवाददाता। नगर पंचायत जानकीनगर के मधुवन गांव स्थित जगन शर्मा के आवास पर शुक्रवार को कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष प्रेमशंकर भगत ने कहा कि राहुल गांधी देश के प्रमुख जननेताओं में शामिल हैं और लगातार आम लोगों की समस्याओं को उठाने का कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार यादव ने कहा कि राहुल गांधी संसद में विपक्ष की भूमिका प्रभावी ढंग से निभा रहे हैं। यह भी पढ़ें- प्राचीन राम मंदिर में मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन जन्मदिन ...