चतरा, फरवरी 5 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। कांग्रेस नेता रामवृक्ष सिंह के छोटे पुत्र 46 वर्षिय शेरु सिंह का आकस्मिक निधन हो गया। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर शेरू सिंह को इटखोरी अपने घर मे सांस लेने में कुछ दिक्कत होने के बाद परिजनों ने आनन-फानन में इटखोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया जहां चिकित्सक प्राथमिक इलाज के पश्चात बेहतर ईलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया। जहां इलाज के दौरान उनकी देर रात मौत हो गई। इनके पैतृक निवास स्थान मंधनिया गांव के श्मशान घाट में इनका अंतिम संस्कार किया गया । इनके असमय निधन से परेशान हुआ क्षेत्र में शोक की लहर है सबके जुबान पर उनके अच्छे मित्रवत व्यवहार की चर्चा सरेआम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...