मुजफ्फरपुर, फरवरी 11 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिला कांग्रेस के एससी/एसटी विभाग के जिलाध्यक्ष रहे राजू राम का हृदयाघात से निधन हो गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोडा गोदाम स्थित निवास स्थान जाकर उनके पार्थिव शरीर पर कांग्रेस का झंडा ओढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि पिछले 45 वर्षों से कांग्रेस में रह कर सांगठनिक व वैचारिक मजबूती प्रदान करने वाले राजू राम का निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में जिला प्रवक्ता समीर कुमार, केदार सिंह पटेल, संजय सिंह, महताब आलम सिद्दकी, मिथलेश राम, मोजक्किर रहमान व अन्य शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.