नैनीताल, अप्रैल 7 -- भानू जोशी, नैनीताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा गुनियालेख और बबियाड़ ग्राम सभा के कालागड़ी तोक में बीते तीन दिनों से लगातार बाघ दिखाई देने से ग्रामीणों में डर बना हुआ है। कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने इस संबंध में मंगलवार को डीएम ललित मोहन रयाल से मुलाकात की। बताया कि बाघ दिखने से स्कूली बच्चों और ग्रामीणो की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।उन्होंने आरोप लगाया कि वन विभाग ने न तो रास्ते साफ करवाए और न ही सोलर लाइट लगाई है। पैदल रास्तों पर झाड़ियां उगी हुई हैं। वन विभाग केवल झूठे आश्वासन देने तक ही सीमित है। शर्मा ने कहा कि वे कई बार अधिकारियों से बाघ की गतिविधि बढ़ने की बात कह चुके हैं, इसके बावजूद विभाग ने गश्त करनी छोड़ दी है। मनोज शर्मा ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि वन विभाग को पैदल रास्ते साफ कराने, सोलर लाइटें ...