सिमडेगा, नवम्बर 14 -- झारखंड में सिमडेगा के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर एक नाबालिग ने शारीरिक शोषण समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के आवेदन पर शुक्रवार को धुर्वा थाने में विधायक, जोसिमा खाखा और एमा बाड़ा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। इस बीच, पूरे मामले में नया मोड़ तब आया जब पीड़िता के दादा ने सिमडेगा के पाकरटांड़ थाने में दो लोगों दिलीप तिर्की और अभिषेक भारती पर पोती को अगवा कर और डरा-धमका कर विधायक के खिलाफ गलत एवं भ्रामक बयान दिलवाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। इससे पहले पीड़िता ने रांची के धुर्वा थाने में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि उसे स्कूल में दाखिले का झांसा देकर रांची में विधायक के आवास पर बुलाया गया था। यहां उससे घरेलू काम लिया जाता था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि यहीं रहने के दौर...