गिरडीह, मई 21 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पुरनी चितरडीह का निरीक्षण कांग्रेस महासचिव इंजी. अनिल चौधरी ने किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में बच्चों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता एवं व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों के बीच बैठकर उनसे भोजन के बारे में जानकारी प्राप्त की और पूछा कि उन्हें प्रतिदिन नियमित रूप से भोजन मिल रहा है या नहीं। बच्चों ने बताया कि उन्हें नियमित रूप से भोजन उपलब्ध कराया जाता है। मौके पर उन्होंने कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा के साथ-साथ पोषण भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मिड डे मील योजना का संचालन पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ किया जाए, ताकि बच्चों को इसका पूरा लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के शिक्षक एवं स्थानीय लोग भी मौजूद थे...