रामगढ़, जुलाई 9 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। वरीय कांग्रेसी नेता जय प्रकाश सिंह ननकी को रामगढ़ विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है। इनके नियुक्त करने पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव कमलेश महतो व रामगढ़ की जिला अध्यक्ष सह विधायक ममता देवी के प्रति जयप्रकाश सिंह ने आभार व्यक्त किया है। जय प्रकाश सिंह ननकी ने कहा की संगठन की ओर से जो भी जवाबदेही तय की गयी है। उसे पूरी ईमानदारी व निष्ठा पूर्वक कार्य करने का प्रयास करुंगा। इसके लिए वरिष्ठ कांग्रेसी चमन लाल,रूचन पाण्डेय,प्रेम विश्वकर्मा, सुजित पटेल,लखन राम, रामाकांत दुबे,असगर अली,युनुस राय, बालेश्वर बेदिया, संतोष साव, हरिदास साव, मुस्तफा अंसारी,सपन दास, सुभाष यादव आदि ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...