कांग्रेस नेता के इंजीनियर बेटे की होटल में संदिग्ध मौत, महिला मित्र के जाने के बाद कमरे में मिला शव
संवाददाता, जून 6 -- UP News: यूपी के कानपुर के किदवईनगर थाना क्षेत्र के साकेतनगर स्थित एक होटल के कमरे में शनिवार सुबह कांग्रेस नेता के इंजीनियर बेटे का शव फंदे से लटका मिला। वह शुक्रवार दोपहर को महिला मित्र के साथ दोपहर में होटल गया था और शाम को उसे बाहर तक छोड़ने के बाद वापस कमरे में पहुंचा था। परिजनों के मुताबिक चादर के सहारे पंखे से लटके शव के पैर घुटने से मुड़े हुए थे। उन्होंने हत्या कर शव लटकाए जाने के आरोप लगाए हैं। कर्नलगंज के तलाक महल निवासी हाजी मो. फजल खान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। परिवार में पत्नी शाहदाब, शादीशुदा बेटी अंबर और 32 वर्षीय बेटा गयास था। परिजनों ने बताया कि गयास ने पुणे से बीटेक किया था और वर्तमान में दिल्ली की एक निजी कंपनी में नौकरी कर रहा था। पिछले छह महीने से घर से ही काम कर रहा था। शुक्रवार को वह घर से दोस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.