पटना, जुलाई 6 -- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व. जगजीवन राम की 40 वीं पुण्यतिथि के मौके पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में पार्टी नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित किया । सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम की अध्यक्षता में पुण्यतिथि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि बाबू जगजीवन राम भारतीय का संघर्ष, सादगी और राष्ट्र निर्माण में योगदान आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस मौके पर कांग्रेस के बिहार के सह प्रभारी शाहनवाज आलम, अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव, पूर्व विधायक डॉ. शकील अहमद खान, पूर्व मंत्री संजीव प्रसाद ट...