हरिद्वार, अप्रैल 12 -- उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भीमगोड़ा स्थित विश्नोई आश्रम पहुंचकर ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानंद महाराज की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी प्रणवानंद महाराज और महंत जयानंद महाराज ने अतिथियों का स्वागत कर आशीर्वाद दिया। कुमारी शैलजा ने कहा कि महंत राजेन्द्रानंद महाराज का जीवन गौ, गंगा और समाज सेवा को समर्पित रहा। उन्होंने उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अन्य श्रद्धालुओं ने भी उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...