देहरादून, अप्रैल 29 -- कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड पॉवर कॉरपोरेशन के महाप्रबन्धक गजेन्द्र सिंह गुनियाल से मुलाकात कर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की विद्युत कटौती और स्मार्ट मीटर से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया। बुधवार को जसपुर विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मांगों से संबंधित ज्ञापन उत्तराखंड पॉवर कॉरपोरेशन के महाप्रबन्धक गजेन्द्र सिंह गुनियाल को सौंपा। विधायक आदेश चौहान ने कहा कि जसपुर विधानसभा क्षेत्र में अघोषित विद्युत कटौती की जा रही है जिससे लोगों और किसानों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में गेहूं की फसल कटाई का काम चल रहा है विद्युत कटौती के चलते उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एक विद्युत लाइन तो ऐसी है जहां पर बिजली न आने के चलते चोर लाइन ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.