देवरिया, मार्च 25 -- देवरिया, निज संवाददाता। पूर्व एमएलसी पूर्व प्रमुख देवरिया सदर एवं पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा महेंद्र यादव के निधन पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल रोशन ने पार्टी कार्यालय पर शोक सभा किया। इसमें कांग्रेस जनों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ने कहा कि किसान परिवार में जन्मे महेंद्र यादव ने अपनी राजनीतिक पहचान जमीन से जुड़कर बनाई और कांग्रेस से राजनीतिक जीवन में ब्लाक प्रमुख के साथ ही उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए क्षेत्र की सेवा की। शोक जताने में पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, बिस्मिल्लाह लारी, राघवेंद्र सिंह राकेश, धर्मेंद्र सिंह, रामजी गिरी,जयदीप त्रिपाठी, दीनदयाल यादव, मार्कण्डेय मिश्रा, धनंजय यादव, मुजफ्फर हुसैन मंसूरी, रविन्द्र मल्ल, संजीव कुम...