हरदोई, जून 30 -- हरदोई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में प्रस्तावित अयोध्या दर्शन एवं प्रभु श्रीराम के पूजन कार्यक्रम से पूर्व हरदोई में कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने नजरबंद कर दिया। कई नेताओं को पकड़कर कोतवाली लेज जाया गया। इस कार्रवाई को जिला कांग्रेस कमेटी ने लोकतांत्रिक अधिकारों का खुला हनन बताया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम पांडे ने कहा कि अयोध्या प्रस्थान को रोकने के उद्देश्य से बीती रात से ही कांग्रेस नेताओं के घरों पर भारी पुलिस बल तैनात कर उन्हें नजरबंद कर दिया गया। मंगलवार सुबह उन्हें जिला कांग्रेस कार्यालय से हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचने वाले कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर शहर कोतवाली भेज दिया। यह भी पढ़ें- दर्शन को अयोध्या जा रहे कांग्रेसी ह...