नई दिल्ली, अगस्त 13 -- तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने गुरुवार को कहा कि राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान करीब 21 प्रतिशत वोट कटने का खतरा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के अलग-अलग स्तर के नेता अपनी जिम्मेदारी पूरी तरह से निभाने में नाकाम रहे हैं। एसआईआर के तहत मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर कांग्रेस के नेताओं के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में रेवंत रेड्डी ने प्रभारी मंत्रियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने जिलों में लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी नेताओं के साथ समीक्षा बैठक करें और समस्याओं को दूर करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...