शामली, अप्रैल 3 -- शामली। जनपद में निजी विद्यालयों द्वारा फीस वृद्धि और निजी प्रकाशनों की किताबें लागू किए जाने के विरोध में कांग्रेस ने आंदोलन की चेतावनी दी है। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित मासिक समीक्षा बैठक जिला कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव, जिलाध्यक्ष अखलाक प्रधान ने आरोप लगाया कि सीबीएसई बोर्ड के निजी विद्यालय संचालक अधिकारियों के साथ मिलकर एनसीईआरटी की पुस्तकों के स्थान पर निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें लागू कर रहे हैं। साथ ही बुक सेलरों के साथ गठजोड़ कर अभिभावकों को एक ही दुकान से कोर्स खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जिससे कक्षा नर्सरी से 12वीं तक का कोर्स तीन हजार से दस हजार रुपये तक में बेचा जा रहा है। आरोप लगाया कि कुछ विद्यालयों द्वारा 15 से 40 प्रतिशत तक फीस बढ़ाकर महंगाई और बेरोजगारी के दौर में अभिभावकों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.