कानपुर, मार्च 29 -- नगर कांग्रेस की ओर से जाजमऊ में रविवार को सद्भावना बैठक का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि कांग्रेस सभी धर्मों और समुदायों के लोगों को एकजुट कर रही है। आपसी प्रेम, शांति बनाने का संदेश पार्टी की ओर से लगातार दिया जा रहा है। मौजूदा समय में समाज में एकता और भाईचारे को और अधिक सशक्त करने की जरूरत है। उन्होंने भाजपा पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया। यहां पवन गुप्ता, संदीप शुक्ला, हाजी मलिक अहमद उल्लाह, पूर्व विधायक सुहेल अंसारी, नरेश त्रिपाठी, अम्बरीष सिंह गौड़, हरप्रकाश अग्निहोत्री आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.