अंबिकापुर, मई 17 -- छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित कांग्रेस जिला दफ्तर राजीव भवन में चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने कांग्रेस दफ्तर के बाथरूमों को निशाना बनाया और वहां से एक-दो नहीं, बल्कि पूरे 72 चमचमाते नल (टोंटी) पार कर दिए। इस चोरी की चर्चा सिर्फ सामान गायब होने की वजह से नहीं, बल्कि चोरों की अजीबोगरीब हरकत की वजह से पूरे सूबे में हो रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि चोरी करने के बाद चिढ़ाने के लिए फर्श पर 'लव यू' लिखकर फरार हो गए। यह घटना रात के अंधेरे में अंजाम दी गई। बताया जा रहा है कि चोर बेहद तसल्ली से राजीव भवन के भीतर दाखिल हुए। उन्होंने एक-एक कर सभी बाथरूमों के नलों को उखाड़ा और मौके से चलते बने। दफ्तर के कर्मचारी पहुंचे, तो नजारा देखकर हैरान रह गए। आनन-फानन में जब गिनती की गई, तो पता चला कि चोर कुल 72 महंगे नल उड़ा ले गए हैं। यह भ...