कांग्रेस तर्पण और व्यक्तिगत टिप्पणी कर सनातन परंपराओं का विरोध कर रही है:जुगरान
देहरादून, अक्टूबर 3 -- मसूरी , संवाददाता। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रवींद्र जुगरान ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। कहा कि कांग्रेस विपक्ष की भूमिका न निभाकर भाजपा नेताओं पर व्यक्तिगत टिप्पणी कर रही है।शनिवार को मसूरी में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रवींद्र जुगरान ने कहा कि विपक्ष का काम सरकार के कामकाज, नीतियों और कार्यशैली का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करना है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माता और मुख्यमंत्री पुष्कर धामी द्वारा अपने पिता का तर्पण करने पर विरोध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह दिवंगत आत्माओं का अपमान और सनातन संस्कृति का विरोध है। उन्होंने कहा कि तर्पण भारतीय संस्कृति और सनातन का महत्वपूर्ण भाग है। श्राद्ध पक्ष में अपने पितरों का तर्पण, पक्षियों को भोजन कराना, दान-पुण्य करना हमारी परंपरा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.