रुद्रपुर, मई 15 -- दिनेशपुर। संवाददाता। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री ममता हालदार तथा आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बंगाली समाज मोर्चा सुभाष व्यापारी के नेतृत्व में सुभाष चौक पर पर नीट पेपर लीक एवं परीक्षा रद्द होने के खिलाफ पुतला फूंका। ममता हालदार ने कहा कि आज देश का युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित और आक्रोशित है। नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में पेपर लीक होना यह दर्शाता है कि केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य की रक्षा करने में पूरी तरह विफल है। लाखों छात्र-छात्राएं दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन भ्रष्ट व्यवस्था उनकी मेहनत पर पानी फेर देती है। हम मांग करते हैं कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो तथा छात्रों को न्याय मिले। यह भी पढ़ें- दोबारा होगी परीक्षा, आखिर बदला क्या है? नीट पेपर लीक मामले में AAP का मोदी सरकार से ...