मिर्जापुर, जून 20 -- मिर्जापुर,संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। 12 वर्षों में सड़क,रेलवे,पोर्ट और हवाई पट्टी निर्माण कराया गया। प्रधानमंत्री की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरे देश में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस को डुबती नाव बताया और उसके नेता राहुल गांधी को डिस्ट्रक्टिव माइंड को नेता बताया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सपा गुंडे और माफियाओं की पार्टी है। श्रीराम मंदिर के चंदे में गड़बड़ी हुई तो उसकी जांच करवा कर दोषियों पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। बसपा परिवारवादी पार्टियां हैं। जहां लोकतंत्र नहीं है,वे अपने आप बिखर रहीं हैं। भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र है। हम पार्टी की जड़ों को...