नई दिल्ली, फरवरी 24 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। कांग्रेस ने पार्टी की युवा इकाई के अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी को तानाशाही, कायरता और लोकतंत्र की हत्या करार दिया है। पार्टी ने कहा है कि वह सरकार के ऐसे कदमों से डरने वाली नहीं है। सत्ता को सच का आईना दिखाना अपराध नहीं, देश भक्ति है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि शांतिपूर्ण विरोध हमारी ऐतिहासिक धरोहर है। यह हमारे खून में है और हर भारतीय का लोकतांत्रिक अधिकार है। यूथ कांग्रेस के साथियों पर गर्व करते हुए उन्होंने कहा कि युवा साथियों ने देश हित में आवाज उठाई है। राहुल गांधी ने कहा कि सच्चाई को देश के सामने रखने के लिए युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब और युवा कांग्रेस के अन्य साथियों की गिरफ्तारी तानाशाही प्रवृत्ति और कायरता का प्रमाण है। पार्टी अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.