गिरडीह, जनवरी 25 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि कांग्रेस-झामुमो छल कपट और धोखा देकर वोट लेनेवाली मायावी पार्टी है। 2019 में झामुमो-कांग्रेस की गठबंधन सरकार बनते ही राज्य में अपराधियों का तांडव शुरु हो गया। जमीन, कोयला, लोहा की लूट, बालू की तस्करी का खेल शुरू हो गया। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों के झारखंड को दूषित करने का काम राज्य की हेमंत सरकार कर रही है। उक्त बातें आदित्य साहू ने शनिवार को पपरवाटांड़ दुर्गा मंदिर के समक्ष आयोजित जिला स्तरीय सम्मेलन में कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा गिरिडीह महानगर के अध्यक्ष रंजीत राय व ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने संयुक्त रुप की। आदित्य साहू ने कहा कि राज्य में 2014 में जब भाजपा की सरकार बनी तो पांच साल में गुंडागर्दी, नक्सलवाद समाप्त ...